राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को अब संसद में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करते हुए 10 सदस्यों को इसमें शामिल किया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
नई समिति में हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुबाशीष खुंटिया, रोंगवरा नरजारी और संदोष कुमार पी. को सदस्य नियुक्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह पुनर्गठित समिति 20 मई 2020 से प्रभावी मानी जाएगी। राघव चड्ढा की इस नियुक्ति को बीजेपी में उनकी बढ़ती भूमिका और पार्टी नेतृत्व के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के कुछ समय बाद ही उन्हें संसदीय समिति की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।
