कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने दावा किया कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और बाद में उसकी वेबसाइट भी बंद कर दी गई।
शनिवार सुबह करीब 8:25 बजे CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि पार्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही है। इसके कुछ घंटे बाद पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दोपहर 1:14 बजे X पर एक और पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी वेबसाइट भी बंद कर दी गई है।
अभिजीत दीपके के मुताबिक, वेबसाइट पर करीब 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि “सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? अकाउंट हैक किए जा सकते हैं, वेबसाइट बंद की जा सकती है, लेकिन इस आंदोलन को रोका नहीं जा सकता।
CJP ने इस पूरे मामले को अभिव्यक्ति की आजादी और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया है। हालांकि, अब तक सरकार या संबंधित एजेंसियों की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में बना हुआ है और कई यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

