ट्रेंडिंग ट्विशा शर्मा मोदी की अपील ईरान-इजराइल युद्ध गर्मी का कहर आंधी तूफान वायरल वीडियो आगरा इंदौर

राजौरी एनकाउंटर का तीसरा दिन: जंगल में फिर गूंजी गोलियों और धमाकों की आवाज

 मंजाकोट के डोरी माल इलाके में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी, 2-3 आतंकियों के घिरे होने की आशंका।


जम्मू: राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। डोरी माल एनकाउंटर साइट पर सुबह से फिर गोलीबारी और भारी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

आतंकियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने घने जंगल वाले इलाके की घेराबंदी मजबूत कर दी है। मौके पर सेना के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक जंगल में 2 से 3 पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

शनिवार दोपहर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तभी से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऑपरेशन बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही आतंकियों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने