ट्रेंडिंग ट्विशा शर्मा मोदी की अपील ईरान-इजराइल युद्ध गर्मी का कहर आंधी तूफान वायरल वीडियो आगरा इंदौर

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल, सुरक्षित बाहर निकाले गए

 डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल, बाल-बाल बचे यूपी के मुरादाबाद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है।



मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak के सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम संभल दौरे के बाद लखनऊ लौटने के लिए विमान में सवार हुए थे। जैसे ही विमान रनवे पर टेक-ऑफ के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक इंजन में खराबी आ गई और धुआं दिखाई देने लगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रोक दिया। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आईं और डिप्टी सीएम को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद डिप्टी सीएम को सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पायलट और ग्राउंड स्टाफ की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा विमान हादसा टल गया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने